बिहार इतना गरीब राज्य क्यों है?

author-image
New Update
बिहार इतना गरीब राज्य क्यों है?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार एक ऐसा राज्य है, जिसका नाम सुनते ही ना जाने कितनी ही छवियां हमारे ज़हन में बनने लगती हैं। अब भला हो भी क्यों ना भारत की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी को क्लियर करने वालों में बिहार के स्टूडेंट्स ही सबसे आगे रहते हैं। यह जानकर कितनी खुशी मिलती है यह एक बिहारी से ज़्यादा कौन समझ सकता है?

इन सब के पीछे एक बात ये भी है की वही बिहारी मेहनत मज़दूरी कर, रेहड़ी रिक्शा चलाकर पेट पालने के लिए मजबूर भी हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश किया है की आखिर ऐसा क्यों?आखिर क्यों बिहार गरीब राज्य बनता जा रहा है? 99200 वर्ग किलोमीटर में फैले बिहार राज्य में गरीबी के जो मुख्य कारण मुझे समझ आए, वो हैं जनसंख्या का बढ़ना, साक्षरता दर का निम्न होना, सरकारी महकमों में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला होना, प्राइवेट नौकरियों का ना होना, निम्न प्रति व्यक्ति आय का होना, और राज्य के लोगों का तीज त्यौहार साथ ही कर्म कांड में फंसा होना। ये सभी मुख्य कारक हैं जो बिहार की कमर तोड़ राज्य को गरीब से और गरीब बना रहे हैं।