अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही भाजपा में शामिल हुआ यह सपा नेता

author-image
New Update
अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही भाजपा में शामिल हुआ यह सपा नेता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।