New Update
/anm-hindi/media/post_banners/SbGATiEHOOdq4UPLze5Y.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में मौसम शुष्क ही बना रहेगा लेकिन कश्मीर में कई जगह बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 जनवरी से प्रदेश में अधिकतर जगह बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर से जम्मू की तरफ एकतरफा खुला रहा।
जम्मू जिले में अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)