इन मरीजों के लिए दिल्ली सरकार चलाएगी योग क्लास

author-image
New Update
इन मरीजों के लिए दिल्ली सरकार चलाएगी योग क्लास

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को लोगों के लिए योग क्लासेस का तोहफा लेकर आए। दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उनके पास योग करने के लिए एक लिंक भेजा जाएगा। ये क्लासेस आठ घंटे चलेंगी। सुविधा के अनुसार क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन करें। चालीस हजार लोग एक साथ इसका फायदा ले सकते हैं। एक क्लास में केवल पंद्रह मरीज होंगे। कल से ये क्लास शुरू हो जाएंगी।