स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुजरात पुलिस ने नशे में झुकी हुई युवा पीढ़ी को सही राह पर ले जाने का बीड़ा उठाया है। अहमदाबाद पुलिस ने इसकी शुरुआत की। ड्रग्स के चक्रव्यूह से 48 लड़कियों को बाहर निकाला गया। इनसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ज्यादातर लड़कियां बड़े घरों की हैं और काफी पढ़ी-लिखी भी। नशे की आदत ने उन्हें जिस्मफरोशी तक के लिए मजबूर कर दिया। ऐसी ही एक लड़की ने भास्कर को बताया कि किस तरह से वह ड्रग्स के दलदल में उतरी और इसमें धंसती चली गई। अहमदाबाद के होटल मार्वल में पुलिस ने छापा मारा। यहां 20 साल की लड़की मिली थी, जिसकी शादी हो गई थी। उसने बताया कि ड्रग्स डीलर पहले तो पैसेवाले घरों की लड़कियों को नशे के जाल में फंसाते हैं। इसके बाद जब वो लड़की बुरी तरह नशे की आदी हो जाती है तो उसे पैसों के लिए जिस्म बेचने पर भी मजबूर करते हैं।