एक्सपर्ट ने बताया के भारत को अति भयंकर बाढ़ और सूखे के लिए रहना चाहिए तैयार

author-image
New Update
एक्सपर्ट ने बताया के भारत को अति भयंकर बाढ़ और सूखे के लिए रहना चाहिए तैयार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम वैज्ञानियों ने जलवायु परिवर्तन पर चेतावनी दी है कि भारत को अगले कुछ सालों में बाढ़ और अति भयंकर सूखे के लिए तैयार रहना चाहिए। खासकर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर के बजाय हिंद महासागर में समुद्री स्तर पर वृद्धि जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बढ़ा रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान में जलवायु वैज्ञानिक का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से स्थिति गंभीर होती जा रही है। मुख्य रूप से चक्रवाती तूफान की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जलवायु परिवर्तन पर एक रिपोर्ट अगस्त में जारी की गई थी। जिसने चिंता व्यक्त की कि भारत को अगले कुछ सालों में बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति के लिए तैयार होना चाहिए।