/anm-hindi/media/post_banners/HvLCuJhBiJWNMqEajdFX.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज हम यहां आपको दीप से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि का विस्तार होगा और जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
1. पीपल के पेड़ के नीचे दीपावली की रात एक दीपक लगाकर घर लौट आएं। दीपक लगाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
2. धन प्राप्ति की कामना करने वाले व्यक्ति को दीपावली की रात मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों ओर दीपक अवश्य लगाना चाहिए।
3. हमारे घर के आसपास वाले चौराहे पर रात के समय दीपक लगाना चाहिए। ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
4. किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। बिल्व पत्र भगवान शिव का प्रिय वृक्ष है। अत: यहां दीपक लगाने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।
5. घर के पास कोई नदी या तालाब हो तो वहां पर रात के समय दीपक अवश्य लगाएं। इससे दोषों से मुक्ति मिलती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)