नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

author-image
New Update
नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नेपाल में भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन हिस्सों में 11 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रभाग के अनुसार, अब तक 30 लोग लापता हैं। नेपाल के जिले पांचथर में सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा इलाम और दोटी में 13-13 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और जलप्लावन से देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक कम से कम 88 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। नेपाल के 20 जिले प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। बझाड़ जिले में 21 लोग लापता हैं।