स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बानाबीरा गांव में महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन बन गईं। ये घटना सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम बानाबीरा बाजार में छत्तीसगढ़ से खरीदारी करने आई दो महिलाओं पर तीन महिलाओं ने चोरी का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक,छत्तीसगढ़ से तीन महिला आई थी जो कि होटल में खा रही महिलाओं में से एक का पर्स चोरी करने की जुर्म में दो महिलाए पकड़ी गई। इसी बीच एक महिला भाग निकली। चोरी का आरोप लगाने वाली महिलाओं ने उनकी चप्पल से पिटाई की और कैंची से उनके बाल काट दिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचे और दोनों पीड़ित महिलाओं को थाना लाए।