540 उपभोक्ताओं को दिए गए 5400 मुर्गी के बच्चे

author-image
New Update
540 उपभोक्ताओं को दिए गए 5400 मुर्गी के बच्चे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुप्रेरण से बाराबनी विधायक सह नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय के पहल से सोमवार सालानपुर प्रखंड पंचायत समिति कार्यलय में प्रखंड पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा 5400 चुंचे (मुर्गी के बच्चों) का वितरण 540 उपभोक्ताओं में किया गया। मुर्गी पालन के लिये सभी को एक पुस्तिका भी दिया गया। जिसमें मुर्गी पालन के लिए जानकारी दी हुई है। साथ ही सभी को मुर्गी पालन की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, बीएलडीओ डॉक्टर सुभाशीष पाल समेत समाजसेवी भोला सिंह मौजूद रहे।