भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

author-image
Harmeet
New Update
भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : एशियन 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में आज भारत के अक्षदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता और प्रियंका गोस्वामी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीती। पुरुष 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अक्षदीप सिंह ने 1:20:57 का समय लेकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह भारत का इस प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। इन पदकों के साथ भारत की प्रतियोगिता में पदक संख्या नौ पहुंच गयी है जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।