मक्खियों का राज

author-image
New Update
मक्खियों का राज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मक्खियां किसी को पसंद नहीं होतीं। आपने मक्खियों को देखा होगा कि वो लगातार अपनी टागों को रगड़ती रहती हैं। हैरानी भी होती है कि ऐसा क्या है कि ये मक्खियां थोड़ी थोड़ी देर आपकी टांगें रगड़कर अलर्ट जैसी पोजिशन में आती रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों करती हैं। वास्तव में मक्खी के पूरे शरीर पर बहुत से बारीक रोएं होते हैं। इसकी जीभ पर भी एक चिपचिपे पदार्थ की परत चढ़ी होती है। मक्खी खुद को साफ करने के लिए अपने पैर रगड़ती है। इस प्रक्रिया में मक्खी अपने रोओं पर चिपके मैल का कुछ अंश हमारे भोजन पर डाल देती है। इस मैल में रोगों के कीटाणु होते हैं। जो मैल के साथ भोजन में मिल जाते हैं।