स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत में सब्जी के रूप में कई प्रकार के साग प्रचलन में हैं। इनमें एक साग कुल्फा भी है। इसकी मौजूदगी देश के अधिकतर राज्यों में है। वैसे यह साग पालक या सरसों के साग की तरह मशहूर नहीं है। लेकिन पौष्टिकता और गुणों के मसले में इनसे आगे है। असल में इस साग में विटामिन्स व खनिज भरपूर हैं जो किसी अन्य साग में एकसाथ नहीं पाए जाते। शरीर के लिए यह बेहद गुणकारी है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, स्किन का ग्लो बनाए रखता है और इसका सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है. भारत समेत अनेक देशों में हजारों वर्षों से भोजन के रूप में इसका उपयोग किया जा रहा है।