स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जोमैटो और स्विगी के डेटा से मालूम चलता है कि भारतीय घरों में सबसे ज्यादा बिरयानी को ऑर्डर किया जाता है। इस डिश को भी लोग भारत का मानते हैं। हालांकि यह सच नहीं है। बिरयानी एक भारतीय व्यंजन नहीं है। हालांकि इसकी सटीक उत्पत्ति अब भी नामालूम है। ऐसा माना जाता है कि मूल निवासियों के लिए मुगलों ने बिरयानी की पेशकश की थी। मुगल बादशाहों की रसोईयों में भी बिरयानी धीरे-धीरे उभरी। मुगल सेना के लिए भी ये एक लजीज पकवान था।