स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: Motorola के नए फोन Moto E13 की आज पहली सेल है। Moto E13 को आज यानी 15 फरवरी को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Moto E13 की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी। Moto E13 को हाल ही में भारत में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Moto E13 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला स्पीकर है। मोटो के नए फोन को ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। ​