स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार के बक्सर जिले में एक शख्स को प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूत्रों के मुताबिक, घटना बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के वायना गांव की है। गांव में रविवार देर शाम किसान शशिकांत गोस्वामी और पड़ोस के एक रिटायर्ड आर्मी जवान राजेश गिरी के बीच विवाद हो गया था। उसी दौरान बाद रिटायर्ड आर्मी जवान ने अपने लाइसेंसी हथियार से शशिकांत गिरी के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजन जख्मी को आरा सदर अस्पताल लाए और उसका इलाज शुरू करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पूरे मामले की छानबीन जारी है। ​