जल्द लॉन्च होगा Redmi का धांसू फोन

author-image
New Update
जल्द लॉन्च होगा Redmi का धांसू फोन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रेडमी इस महीने की शुरूआत में अपनी Redmi Note 12 सीरीज भारत में लेकर आई थी। इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन पेश किए थे। इस बीच जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक और 4जी फोन लेकर आ सकती है। जानकारी के मुताबिक, Redmi कथित तौर पर भारत में Redmi Note 12 Pro 4G नामक एक नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 12 4G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह फोन 4GB और 8GB रैम ऑप्शन और 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। Redmi Note 12 4G Android 13- बेस्ड MIUI 14 पर आधारित होने की संभावना है। Redmi Note 12 4G के बाकी स्पेसिफिकेशन स्पष्ट नहीं हैं।​