राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज,बाराबनी: दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम को लेकर बाराबनी तृणमूल कांग्रेस पनुरिया तृणमूल पार्टी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। बता दे कि तृणमूल सुप्रीमो सह राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता तक पहुंचने के लिए दीदीर दूत एप के माध्यम से दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम अभियान चला रही है। जिसके माध्यम से मां माटी मानुष सरकार की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिये एक बार फिर 11 जनवरी से अगले 60 दिनों तक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक से बूथ स्तर तक घर घर जा कर लोगो को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे एंव योजनाओं से जोड़ेंगे।
वही अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बाराबनी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष असित सिंह, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष माला बाउरी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष पूजा मडी, जमग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, विश्वजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, आशीष समेत प्रखंड के पंचायत प्रधान, उपप्रधान, तृणमूल कांग्रेस नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे। असित सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दीदीर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर घर का कर दीदी के दूत एप्प के जरिये लोगो को तृणमूल कांग्रेस की माँ माटी सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ेंगे एंव किसी समस्या यह परेशानी होने पर एप्प के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करेंगे जिसको जल्द से जल्द हल किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार सभी योजनाओं के बिषय में लोगो को जानकारी दे कर लाभ के बारे में बताएंगे।