स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 29 साल बाद ऊना जिले में कांग्रेस ने चार सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले 1993 के चुनाव में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इस बार के चुनाव में भाजपा की झोली में केवल एक सीट आई। ऊना सदर की सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। 1993 में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने एक सीट जीती थी। इसके बाद लंबे समय के अंतराल के बाद दोबारा ऐसा परिणाम देखने को मिला।​