किसके साथ लंच डेट पर निकले ऋतिक रोशन

author-image
New Update
किसके साथ लंच डेट पर निकले ऋतिक रोशन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ असम में इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। मुंबई लौटने के बाद ऋतिक रोशन को गर्लफ्रेंड सबा आजाद के संग समय बिताते हुए देखा गया। लव बर्ड्स को कैमरे में कैद किया जब वे लंच डेट के लिए साथ थे। इस वीडियो मे सबा को ऋतिक रोशन का हाथ पकडे देखा जा सकता है। दोनों को कैजुअल आउटफिट में है। ऋतिक ने सफेद ट्राउजर के साथ एक स्वेटशर्ट पहनी हुई है, जबकि सबा ने जॉगर्स की एक जोड़ी के साथ नीले रंग की क्रॉप टॉप पहनी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसपर फैंस जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।​