छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा

author-image
New Update
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूपी के फतेहपुर जिले में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को मंहगा पड़ गया है। जानकरी के अनुसार, घटना ललौली थाना क्षेत्र के खुर्मापुर गांव की है। पीड़ित रामजीत ने बताया कि गांव के जितेंद्र से उसकी पुरानी रंजिश है। पूर्व में इन दबंगो ने मेरे पत्नी और बेटी से छेड़खानी किया था। छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी-डंडो से लैस तीन दबंगो ने घर पर चढ़कर परिवार के एक व्यक्ति को जमकर पीटना शुरू कर दिया। जब आस-पास के लोग बचाव में दौड़े तो दबंगो ने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान बुजुर्ग महिला के पैर में गोली लग गई। हमले में जख्मी महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​