स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुरुवार गुरु बृहस्पति द्वारा शासित है और भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु तीनों देवताओं में से एक है। भगवान विष्णु को पालन कर्ता या ब्रह्मांड के रक्षक के रूप में जाना जाता है और वे पृथ्वी पर जीवन का पालन-पोषण करते हैं। भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और मोक्ष प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन किया जाता है। साथ ही विष्णु जी को चना, गुड़ और हल्दी का भोग लगाया जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार को किन मंत्रों का जाप करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है। ​
जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित: पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।
सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।
श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।