कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में प्रियंका की उम्मीदवारी की उठी मांग

author-image
Harmeet
New Update
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में प्रियंका की उम्मीदवारी की उठी मांग

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी ही होती जा रहा रही है। शशि थरूर, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं का नाम अब तक सामने आ चुका है। वहीं, इस बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठी है। दरअसल, असम के बारपेटा से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने बुधवार को ट्वीट करके प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने की वकालत की है।