स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में भाजपा के संगठनात्मक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। दरअसल, नड्डा दोपहर बाद त्रिपुरा से असम पहुंचें और पुनर्निर्मित ‘पद्म भवन’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सहित पूर्वोत्तर भारत के सभी आठ राज्यों की भाजपा इकाई के अध्यक्ष मौजूद रहे।