स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भाद्रपद माह में बुधवार 17 अगस्त 2022 के दिन है सिंह संक्रांति। इस दिन सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा इसलिए इसे सिंह संक्रांति कहा जाता है।
17 अगस्त को सूर्य सुबह 07:37 पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और अगले माह यानी 17 सितंबर 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। भाद्रपद माह और चातुर्मास का दूसरा माह होने के कारण सिंह संक्रांति का विशेष महत्व होता है। सिंह संक्रांति पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान सूर्य देव के साथ ही श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है।
सिंह संक्रांति के दिन व्यक्ति को गाय के घी का सेवन जरूर करना चाहिए। चरक संहिता के मुताबिक सिंह संक्रांति पर घी का सेवन करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है, एकाग्रता आती है, और ऊर्जा बढ़ती है। कुंडली में राहु-केतु दोष से भी मुक्ति मिलती है।