स्टाफ रिपोटेर, एएनएम न्यूज: स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात सशस्त्र उग्रवादियों को मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। थोउबल जिले के पुलिस अधीक्षक एच जोगेशचंद्र ने बताया कि असम राइफल्स को एक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना थी। सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।