एएनएम न्यूज: एंटरटेनमेंट: ग्रैमी पुरस्कार विजेता ओलिविया न्यूटन जॉन (ओलिविया न्यूटन जॉन) का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ओलिविया के निधन की खबर के बाद प्रशंसकों में शोक की लहर है। ‘ग्रीस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं। उनके पति जॉन ईस्टरलिंग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर उनके निधन की जानकारी दी है। ओलिविया न्यूटन जॉन के पति जॉन ईस्टलिंग ने ओलिविया के इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘ओलिविया न्यूटन जॉन (73) का आज सुबह दक्षिण कैलिफोर्निया में निधन हो गया, अंतिम समय में परिवार और दोस्तों के साथ। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें।