स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश का असर गुरुवार को भी देखने को मिला। गुरुवार को दिल्ली में पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। दिल्ली में हुई बारिश लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में अगर आज, 22 जुलाई की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश सकती हैं। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।