दुर्गापुर में लंबे समय की उम्मीद हुई पुरी

author-image
New Update
दुर्गापुर में लंबे समय की उम्मीद हुई पुरी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लंबे समय की उम्मीद पुरी हुई।‌ दुर्गापुर के 22 नंबर वार्ड में शहर के प्रणकेंद्र सिटी सेंटर में निकासी व्यवस्था एक बहुत बड़ी समस्या थी। आखिरकार दुर्गापुर नगर निगम ने लगभग 98 लाख रुपये की लागत से सीवरेज व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल की। आज दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी ने बंगाल अंबुजा में नारियल फोड़कर सीवरेज के आधुनिकीकरण के कार्य का उद्घाटन किया। महापौर परिषद (कार्य) प्रभात चटर्जी, उप महापौर अमिताभ बनर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही दुर्गंध, पर्यावरण प्रदूषण का कारण बन रही थी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से सीवरेज के आधुनिकीकरण की मांग की है। अंततः स्थानीय लोगों की मांगों के जवाब में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। मेयर अनिंदिता मुखर्जी ने कहा कि इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा।