स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आईपीएल 2022 का आज 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर कमाल दिखाया। फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स की डेविड वॉर्नर पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद एक अच्छी साझेदारी कर ली है। सरफराज खान और मिचेल मार्श ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली और दिल्ली के स्कोर को पांचवें ओवर में 50 के पार पहुंचा दिया।