स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईपीएल 2022 का आगाज हो गया है। शुरुआत से ही हर बार की तरह इस बार भी भारतीय युवा प्रतिभाओं ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने इसी लीग में परफॉर्म कर टीम इंडिया तक का रास्ता तय किया है। आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। ऐसे में इस साल भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसमे में 35 साल के शेल्डन जैक्सन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव का भी नाम हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के विकटे कीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने अपनी तेज तर्रार विकेट कीपिंग से हर किसी को प्रभावित किया है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद इस खिलाड़ी की तारीफ की है। इधर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुश्किल समय पर आकर 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की नाबाद पारी खेल कर दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव भी सबका दिल जीत लिया है। और भी भारतीय युवा खिलाड़ी है जैसे तिलक वर्मा, आयुष बदोनी, अभिनव मनोहर सभी अपना अपना जलवा दिखा रहा है।