देश मे अलग अलग तरीके से मनाई जाती है होली


23/02/2022 14:59:22 PM   Riya Mitra         110






स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत देश मे अलग अलग जगह में अलग अलग तरीके से होली मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में होली की धूम अलग ही होते है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु कई दिनों तक होली सेलिब्रेशन करते हैं और यहां इस त्योहार की रौनक अलग ही देखने को मिलती है। इसके अलावा होली सेलिब्रेशन में उत्तर प्रदेश के बरसाना को कैसे भूला जा सकता है। यहां की लठमार होली बहुत फेमस है। यहां मनाए जाने वाले होली सेलिब्रेशन में देश ही नहीं विदेशी नागरिक भी हिस्सा लेते हैं।

होली सेलिब्रेशन के मामले में भारत के और एक जगह है, जहा पांच दिनों तक शिगमो-उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर यहां कई तरह की परेड निकाली जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। यह जगह है गोवा।

होली सेलिब्रेशन में बंगाल भी पीछे नहीं है। बंगाल के पुरुलिया में होली को एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर पारंपरिक नृत्य के साथ साथ सिंगर बेहतरीन गानों को गाकर इस त्योहार की शान भी बढ़ाते हैं।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        India UP Goa West Bengal Holi Celebration