स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस तो खुश हुए लेकिन वो खुश होने से ज्यादा हैरान हैं। दरअसल, इस वीडियो में ऋतिक रोशन किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं और ऋतिक एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर उसके साथ अपनी कार में बैठकर चले भी गए। अब उनका यह वीडियो देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर ये लड़की कौन है? लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए पुछा - क्या ये ऋतिक की गर्लफ्रेंड है?