18/01/2022 14:57:27 PM Ankita Kumari Jaiswara 60
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सीट बंटवारे को लेकर बैठक करने पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लगभग 15 सीटें तय हैं। कुछ सीटों पर निषाद पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि कुछ सीटों पर भाजपा के सिंबल पर प्रत्याशी मैदान में होंगे।