मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन
04/12/2021 17:56:54 PM Veer Singh 53
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के मशहूर पत्रकार विनोद दुआ कोविड बीमारियों के कारण 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा। विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर होने पर उनको ICU में एडमिट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती 'चिन्ना' दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।