क्वार्ट्ज पत्थर तस्करो के हौसले बुलंद, दे रहे है पुलिस को चुनौती

author-image
Harmeet
New Update
क्वार्ट्ज पत्थर तस्करो के हौसले बुलंद, दे रहे है पुलिस को चुनौती

राहूल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र के मैथन जलाशय से सटे सिधाबाड़ी, बशकेटिया, बाथानबाड़ी, कालीपत्थर क्षेत्रों से आए दिन कीमती सफेद क्वार्ट्ज पत्थर अवैध रूप से तस्करी हो रही हैं। इन पत्थरों को नाव, डंपर, ट्रक एंव ट्रैक्टर पर लाद कर स्थानीय कारखानों समेत झारखंड एंव अन्य राज्यों में भेजा जाता है। शुक्रवार सालानपुर थाना क्षेत्र की रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस ने छापेमारी कर संध्या करीब छह बजे एक सफेद अवैध पत्थर (क्वार्ट्ज) लदा डम्पर के साथ चालक को किया गिरफ्तार। आप को बता दे इन कीमती पत्थरों की तस्करी से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है वही राज्य सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।



स्थानीय लोगो की शिकायत है कि कई वर्षों से प्रशासन की नाक के नीचे दिन के उजाले मे अवैध खुदाई कर पत्थर निकाले जा रहे। पत्थर की खुदाई से मैथन जलाशय के तटवर्ती क्षेत्र में मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है , साथ ही पेड़ों की जड़ें कमजोर हो रही हैं। शुक्रवार पुलिस द्वारा कार्यवाही किये जाने के बाद भी तस्करो के हौसले बुलंद है, एएनएम न्यूज़ के प्रतिनिधि ने आज जब मौके का जायज़ा लिए तो देखा कि इन कीमती पत्थरों की तस्करी बिना रोक टोक अभी भी जारी है।