लखनऊ के हजरतगंज में पांच मंजिला इमारत गिरी, डेढ़ घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
24/01/2023 20:37:55 PM Ankita Kumari Jaiswara 140
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर स्थित एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत में कोई रिपेयर वर्क चल रहा था। ड्रिलिंग की आवाज आ रही थी। तभी बिल्डिंग गिरी। लोगों के मुताबिक बेसमेंट सहित पांच मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। फिलहाल इसमें कितने परिवार दबे हैं इसकी जानकारी नहीं है। राम कुमार माली ने बताया कि करीब 6:30 बजे अचानक तेज धमाके के साथ बिल्डिंग गिर गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ।