क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है?
24/01/2023 19:48:05 PM Ankita Kumari Jaiswara 44
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है? गांवों में तो आज भी सुबह हो या शाम दूध रोटी खाना काफी लोगों को पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं बासी रोटी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। तेल-मसाला वाली चीजें खाने के बाद कई बार एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप बासी रोटी खाते हैं तो आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी। सुबह नाश्ते में दूध और बासी रोटी खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है और पेट की अन्य समस्याएं भी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, इससे कई अन्य तरह की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।