शादी के बाद पिता सुनील शेट्टी ने मीडिया से की खास बातचीत
24/01/2023 17:58:47 PM Ankita Kumari Jaiswara 132
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कई समय से रिलेशनशिप में रहे क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आख़िरकार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले पर शादी रचाई। बेहद ही कम और परिवार वालो के बीच यह शादी हुई। शादी होने के बाद ऑफिसियल ससुर बन चुके सुनील शेट्टी ने मीडिया से आकर अपनी ख़ुशी जाहिर की साथ ही शादी को लेकर जानकारी दी और मीडिया वालो को मिठाईया भी बाटी। इस दौरान ब्राउन कुर्ते-पयजामे में सुनील शेट्टी काफी डैशिंग अवतार में दिख रहे थे। वही व्हाइट कुर्ते-पायजामे में अहान काफी अच्छे लगे।