अथिया शेट्टी के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो


19/01/2023 16:20:27 PM   Ankita Kumari Jaiswara         18






स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एक्ट्रेस अथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच 18 जनवरी को अथिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सैलून से बाहर आते हुए नजर आ रही हैं। मीडिया के सामने अथिया पोज देती हैं और मुस्कुराते हुए कार में बैठकर चली जाती हैं। इस दौरान अथिया ने ग्रीन और यलो कलर का आउटफिट कैरी किया है। मिनिमल लुक में अथिया का प्री वेडिंग ग्लो निखरकर सामने आ रहा है। अथिया के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा-‘आपके बाल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वेडिंग ग्लो निखार रहा है।








अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        Athiya Spotted outside Salon bollywood news entertainment news Kl Rahul Athiya Shetty Athiya Shetty-Kl Rahul Wedding