सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर शुरू हो रही जोहार यात्रा


03/12/2022 17:17:27 PM   Pawan Yadav         54






स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की तीसरी वर्षगांठ आने वाली है और इस मौके पर झारखंड में महागठबंधन का आशीर्वाद जोहार यात्रा शुरू होने जा रहा है। सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 8 दिसंबर से यात्रा शुरू होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा 3 चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 6 जिलों को शामिल किया गया है जबकि दूसरे और तीसरे चरण में 9–9 जिलों के नाम शामिल हैं। पहले चरण की यात्रा का प्रारंभ गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर जिले से होने की संभावना जताई जा रही है।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        Johar Yatra third anniversary government india news anmnews importentnews latestnews todaynews newsupdate