बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वरा गरीब महिला एंव पुरषों को दूर्गापूजा की सौगात


24/09/2022 19:08:12 PM   Riya Mitra         173






राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बाराबनी ब्लॉक के जामग्राम में शनिवार बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वरा दुर्गापूजा के सुभ अवसर पर क्षेत्र की 350 गरीब महिलाओं एंव पुरुषों के बीच नये साड़ी एंव धोती का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय, प्रखंड त्तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह, जामग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, बाराबनी पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुकुमार साधु समेत अन्य मौजूद रहे।​

श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव अभिषेक बनर्जी के अनुप्रेरणा से राज्य भर में गरीबो में साड़ी एंव धोती का वितरण किया जा रहा है। इस बार दुर्गापूजा में क्षेत्र 15 हजार गरीब महिला एंव पुरुषों को साड़ी, धोती का वितरण किया जायेगा।
इस दौरान असित सिंह ने कहाँ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय के निर्देश पर आज 350 गरीब महिलाओं के बीच नई साड़ियां वितरित की गईं। आज से अन्य पंचायतों में भी साड़ी एंव धोती का वितरण किया जायेगा।



अधिक समाचार
https://anmnewshindi.in/Home/GetNewsDetails?p=217726
https://anmnewshindi.in/Home/GetNewsDetails?p=217722
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        westbengal asansol Barabani Block jamgram Barabani Block Trinamool Congress Durga Pujaspicial poor women and men Distribution of new saris and dhoti Asansol Municipal Corporation Mayor cum Barabani MLA Bidhan Upadhyay