हिरासत में बकरा


12/09/2022 20:42:17 PM   Pawan Yadav         148






स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यदि कोई इंसान गलती करता है तो उसे कानून सजा देता है लेकिन ओडिशा में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक बकरे को उसकी गलती की सजा देने के लिए वन विभाग ने उसे हिरासत में रखा था।

ये घटना अब चारों तरफ चर्चा में हैं कि आखिर बकरे ने ऐसी भी क्या गलती की। मामला ओडिशा के गंजम जिले में चार दिन पहले का है। यहां खल्लीकोट ब्लॉक के तहत आने वाले गांव भरसानुआपल्ली के कुछ चरवाहे बकरों को लेकर चराने गए थे। अब कथित तौर पर उस दौरान बकरों ने कुछ पौधों की पत्तियों को चबा लिया। कहा जा रहा है कि इस बात से वन विभाग का स्टाफ खासा नाराज हो गया था। इसी के चलते वे झुंड में से एक बकरे को ले गए।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        goat custody Odisha Bharsanuapalli