बिहार कैबिनेट बिस्तार में कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ

author-image
New Update
बिहार कैबिनेट बिस्तार में कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हुए हैं। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है।​