55 की उम्र में कहर बरपाती हैं माधुरी


07/08/2022 13:59:35 PM   Riya Mitra         58






एएएम न्यूज़, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने आज की जनरेशन भी है। माधुरी काफी समय से फिल्मों और टीवी शोज से दूर हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस काफी समय बाद नजर आईं। दरअसल, माधुरी अब शो झलक दिखलाजा 10 में नजर आने वाली हैं। वह शो में बतौर जज नजर आएंगी। इस शो के लिए आज सभी जज यानी कि माधुरी, करण जौहर और नोरा फतेही आए। माधुरी ने इस दौरान पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। माधुरी जैसे ही अपनी वैनिटी से बाहर आईं और मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज देने लगीं तो उन्हें देखकर सब हैरान हो गए। माधुरी का वीडियो देखकर एक्ट्रेस की स्माइल, उनके लिप्स पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है। तो कोई बोल रहा है कि क्या माधुरी ने लिप्स में कुछ करवाया है क्या? वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, माधुरी की स्माइल अलग लग रही है। वह अब बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लग रही हैं।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        bollywood update Madhuri Dixit beautiful actresses Bollywood industry Jhalak Dikhhlaja 10 Karan Johar and Nora Fatehi