चलो पेड़ लगाएं


24/07/2022 17:16:41 PM   Riya Mitra         58






राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: सालानपुर ब्लॉक के फुलबेरिया गोविंद मंदिर परिसर में स्थानीय समाजसेवी स्वपन दास के द्वारा फुलबेरिया युवा संघ के सहियोग से चलो पेड़ लगाएं कार्यक्रम के तहत रविवार स्कूल छात्राओं के बीच पौधे बांटे गए। साथ ही पाताल एंव फुलबेरिया गांवों के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को पौधे एंव पुस्तक दे कर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय एवं विख्यात लेखिका सह पर्यावरणविद जया मित्रा उपस्थित रहीं।

 
कार्यक्रम में विधान उपाध्याय ने कहा कि भविष्य में जीवित रहने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है, अगर हम आज पर्यावरण का संरक्षण करेंगे तो हमे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जैसा कि सब ने देखा है कोरोना महामारी के समय किस तरह से देश मे अचानक ऑक्सीजन कमी हुई जिसने हमे ऑक्सीजन का मूल्य समझा दिया है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि पेड़ लगाएं, खुद जिएं और दूसरों को जीने का मौका दें। इस दौरान सालानपुर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह, सामडीह पंचायत प्रधान जनार्दन मण्डल समेत अन्य उपस्थित रहे।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        Phulberia Govind Mandir Salanpur Block Asansol Municipal Corporation Mayor cum Barabani MLA Vidhan Upadhyay WEST BENGAL