स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मानसून की दस्तक के साथ ही कुछ रेयर हेल्दी फूड्स भी नजर आने लगते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। न्यूट्रिशंस से भरपूर इन फूड्स को डाइट में शामिल कर आप खुद को 'फिट' रख सकते हैं।
ढेकिया भाजी : मानसुन के दौरान असम की फेमस ढेकिया भाजी पसंदीदा फूड आइटम है। इसे फिडलहेड फर्न भी कहा जाता है। पोटैशियम, आयरन, मैग्नीज और कॉपर से भरपूर ढेकिया भाजी दिल के लिए बेहद लाभकारी होती है। इस भाजी को खाने से ब्लड प्रेशर को घटाने में भी मदद मिलती है। ये सब्जी हार्ट रेट को भी बैलेंस करती है.
ढींगरी मशरूम : ढींगरी मशरूम को ओएस्टर मशरूम भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, ग्लूटेन, प्रोटीन, कैलोरी प्रचुर मात्रा में होती हैं। ढींगरी मशरूम खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को रिस्क भी कम हो जाता है।
अरबी के पत्ते : बारिश का मौसम आते ही बाजारों में अरबी के पत्ते नजर आने लगते हैं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर अरबी के पत्ते स्टार्च रेसिसटेंट होने के साथ ही कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को भी बेहतर रखने में मदद करते हैं।
रुगड़ा मशरूम : हाई न्यूट्रिश वैल्यू वाली रुगड़ा मशरूम सेहत के साथ ही काफी स्वादिष्ट भी होती है। इसका स्वाद नॉनवेज से मिलता-जुलता है, यही वजह है कि नॉनवेज पसंद करने वाले भी इसे चाव से खाते हैं।
सिंघाड़ा : मानसून की दस्तक के साथ ही मार्केट में सिंघाड़े नजर आने लगते हैं। पानी में पैदा होने वाले सिंघाड़े फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री और ग्लूटेन फ्री फूड है। इसे सूखा या इसका आटा बनाकर खाया जाता है।