तालिबान शासन मृतकों की ओर सेके परिजनों को आर्थिक मदद का ऐलान
23/06/2022 16:47:19 PM Pawan Yadav 162
स्टाफ रिपोर्टार एएनएम, न्यूज़ : अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।1500 लोग घायल हुए हैं। भूकंप से सैकड़ों घर भी तबाह हो चुके है। गुरुवार तक लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। अफगानिस्तान में आए भूकंप से पक्तिका, काबुल, गजनी, लोगार, जलालाबाद और लगमन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। तालिबान शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को एक लाख अफगानी की मुद्रा और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप को दो दशकों में सबसे अधिक विनाशकारी बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। भूकंप के केंद्र की गहराई महज 10 है। भूकंप प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी सहायता लिया गया। उधर, तालिबान शासन ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।