स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जैसे उत्तर भारत के राज्य में बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आई है। दक्षिण के राज्यों में मॉनसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इधर मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।