60 से ज्यादा लड़कियों का शोषण व छेड़छाड़, पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
60 से ज्यादा लड़कियों का शोषण व छेड़छाड़, पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केरल के मलप्पुरम से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक पूर्व शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीपीएम नेता केवी शशिकुमार मलप्पुरम के सेंट गेम्मास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे। इसके अलावा व मलप्पुरम नगर पालिका परिषद के सदस्य भी थे। मार्च, 2022 को सेवानिविृत्त हो गए थे। केवी शशिकुमार पर आरोप है कि वह पिछले 30 साल से 60 से ज्यादा लड़कियों का शोषण व छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल इस मामले में राज्य के शिक्षामंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।